बिहार- केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह हिंदुओं को एकजुट करने के उद्देश्य से भागलपुर से शुरू ‘बंटोगे तो कटेगा’ यात्रा शुरू करने वाले हैं. इस दौरान वो नवगछिया होते हुए कटिहार, पूर्णिया, अररिया जिले में जाएंगे. तेजस्वी यादव ने गिरिराज सिंह की यात्रा को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर नफरत, हिंसा फैलाने की कोशिश हुई तो राष्ट्रीय जनता दल चुप नहीं बैठेगी.
तेजस्वी ने निशाना साधते हुए कहा कि कौन सोया हुआ है, जिसे जगाने गिरिराज सिंह निकले हैं. यहां की जनता जागी हुई है, केंद्रीय मंत्री को ही जगा देगी. बिहार अमन, शांति और विकास चाहता है. यहां नफरत, हिंसा, समाज को तोड़ने वालों की नहीं चलती. इसलिए तो भाजपा अपने बूते आजतक बिहार में सरकार नहीं बना पाई.”
तेजस्वी यादव ने कहा कि गिरिराज सिंह की बेबुनियाद बातों के लिऐ कोई जगह नहीं है. ये लोग केवल हिंसा पैदा करना चाहते हैं. नफरत पैदा करना चाहते हैं. समाज को बांटना चाहते हैं, उसी आधार पर अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








