बिहार- बिहार के बेगूसराय में एक पिता पर अपने दो मासूम बेटों की हत्या करने का आरोप लगा है। आरोप लगाने वाली कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी ही है। परिजनों का कहना है कि पत्नी के साथ विगत 9 वर्षों से उसका विवाद चल रहा था।
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि सिकंदर यादव और उसकी पत्नी खुशबू देवी के बीच तकरीबन 9 वर्षों से विवाद चल रहा था। उक्त विवाद की वजह से दोनों के बीच कई बार हिंसक झड़प भी हो चुके थे। परिजनों का कहना है कि दोनों बच्चे हिमांशु और हर्ष बुधवार से ही लापता थे।
मां खुशबू देवी ने लाखो थाने में कल बच्चों के लापता होने की सूचना दी थी। सूचना के बाद पुलिस भी दोनों बच्चों की तत्परता से खोजबीन कर रही थी, लेकिन उन दोनों बच्चों का कहीं कोई अता-पता नहीं चल रहा था। परिजन और पुलिस दोनों अपने-अपने स्तर से बच्चों की तलाश कर रहे थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसी खोजबीन के दौरान दोनों बच्चों का शव अयोध्या वारी स्कूल के पीछे पानी भरे गड्ढे में मिला। शव की सूचना मिलते ही सिकंदर यादव मौके से फरार हो गया। शव मिलने की जानकारी होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।