मधुबनी- मधुबनी में सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे जेडीयू विधायक सुधांशु शेखर को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक जी अधूरे सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे थे। जबकि पूरा सड़क बनने के बाद ही उद्घाटन किया जाना चाहिए था।
दरअसल मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत हरलाखी प्रखंड अंतर्गत फुलहर के वार्ड 13 में मनोहरपुर में कपिलदेव यादव के घर से मंगल मंडल के घर होते हुए सैनी दास के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण का उद्घाटन करने के लिए जेडीयू के विधायक सुधांशु शेखर पहुंचे हुए थे। विधायक को देखते ही लोग हंगामा करने लगे।
इस दौरान विधायक को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। जैसे ही विधायक उद्घाटन करने लगे ग्रामीण विरोध करना शुरू कर दिये। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि योजना पट्ट में कपिलदेव यादव के घर से सैनी दास के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण करना था लेकिन अधूरी सड़क का उद्घाटन करने विधायक पहुंच गए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हालांकि विरोध के बाबजूद भी विधायक ने अपने समर्थकों की मदद से उद्घाटन कर वहां से निकल गए। इधर स्थानीय महिलाओं ने उद्घाटन के दौरान जमकर विरोध किया। लोगों का आरोप है की योजना पट्ट पर कितनी की राशि की सड़क का उद्घाटन किया गया यह भी नहीं लिखा हुआ है। अब सवाल यह उठता है कि योजना पट्ट पर दर्शाएं गए पूरी सड़क का निर्माण नहीं हुआ और ना ही योजना पट्ट पर प्राक्कलन राशि का जिक्र ही किया गया है।








