पटना- दशहरा के मौके पर पटना में भी रावण दहन का आयोजन किया गया. इस मौके पर राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भगवान श्री राम की आरती उतारी और माला पहनाकर उनका स्वागत किया. फिर रामलीला शुरू हुई और रावण दहन कार्यक्रम शुरू हुआ.
मंच से राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने हाथों में तीर-धनुष लेकर रावण की ओर प्रतीकात्मक वार किया फिर रावण दहन का कार्यक्रम गांधी मैदान में आगे बढ़ा. भगवान श्री राम ने तीर चलाकर पहले कुंभकरण का वध किया फिर मेघनाद और अंत में रावण धू-धू कर जल गया.
पटना के गाँधी मैदान में रावण दहन में मुख्य आकर्षण रहे हनुमान जी. दरअसल, उनकी एंट्री हवा में हुई, ये नजारा देख लोग रोमांच से भर गए. बजरंगबली गांधी मैदान में गदा लहराते हुए लंकेश के सोने की लंका पहुंचे. फिर उस लंका में पूंछ से आग लगा दी. सोने की लंका देखते ही देखते राख में तब्दील हो गई. लोगों ने इस दृश्य का खूब आनंद लिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








