रांची- बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी का त्योहार आज हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इस मौके पर राजधानी रांची के दुर्गा बाड़ी समेत कई पंडालों में पारंपरिक रूप से सिंदूर खेला का आयोजन किया गया जहां महिलाओं ने सिंदूर खेलकर मां भगवती को विदा किया.
मान्यताओं के अनुसार नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना के पश्चात जब विजयादशमी के मौके पर मां विदा होती हैं तो महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद सिंदूर प्रदान करके करती हैं. यह रस्म विवाहित महिलाओं के लिए काफी खास होती है. इस दौरान महिलाएं अपने पति की दीर्घायु जीवन के लिए मां से कामना करती हैं.
मान्यता यह है कि नवरात्र के मौके पर मां दुर्गा मां लक्ष्मी, गणेश समेत अन्य देवी देवताओं के साथ 10 दिनों के लिए मायके आती है और विजयादशमी पर उनका गमन होता है. इस दौरान सिंदूर खेला के साथ साथ खुशी-खुशी माँ को विदा किया जाता है और आशीर्वाद स्वरूप मां सौभाग्य का वरदान सिंदूर के रूप में देती हैं, जिसे महिलाएं इस मौके पर लगाती हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








