सहरसा- बिहार के सहरसा में खूनी खेल खेला गया है. जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों पर हमला किया गया. जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं दूसरा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है. मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया.
मामला जिले के सौरबाजार थाना अंतर्गत समदा वार्ड नं 11 का है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है .मृतक की शिनाख्त 20 वर्षीय चंदन कुमार के रूप में हुई है. वहीं दूसरा भाई सरोज कुमार निजी नर्सिंग होम में भर्ती है.
मृतक के पिता सुरेंद्र मेहता की मानें तो जमीन को लेकर छोटे लाल मेहता, दीप नारायण मेहता, अशोक मेहता, दिनेश मेहता से विवाद चल रहा है. ये लोग तीन हिस्से बंटवारे को दो हिस्से में बांट लिया. जिसको लेकर हमने कोर्ट में बंटवारा शूट दायर किया हैं. इसी विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने बताया कि देर रात चार-पांच लोग घर में घुसे. हम उस समय बाथरूम जाने के लिए बाहर निकले थे. उसी दौरान इन लोगों घर की लाइटों को काट दिया. हमको खिंचकर घर के पूरब की ओर ले गये. उसके बाद चार लोग मेरे बेटे के रूम में जाकर दोनों बेटे को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जिसमें एक बेटे की इलाज के दौरान आज मौत हो गयी. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है.








