गया- बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंटरनेशनल फ्लाइटों की आवाजाही शुरू हो गई है. 10 अक्टूबर से शुरू अंतरराष्ट्रीय उड़ाने मार्च महीने के अंतिम दिनों तक चलेगी.
पहले दिन थाई एयरलाइंस की पहली विमान 140 विदेशी पर्यटकों को लेकर गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची. दोपहर के करीब 12:40 पर गया एयरपोर्ट पर थाई एयरलाइंस पहुंची और इसके बाद वापस भी रवाना हुई. 37 यात्रियों को लेकर थाइलैंड एयरलाइंस वापस रवाना हो गई.
भगवान बुद्ध की ज्ञान भूमि बोधगया में पर्यटन सीजन ठंड की दस्तक के साथ शुरू हो जाता है और बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक श्रद्धालुओं का यहां आना होता है. बताया गया कि पर्यटन सीजन बेहद अच्छा रहा और यात्रियों की तादाद अच्छी रही, तो अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइटों की आवागमन का शेड्यूल आगामी कुछ और महीने तक बढ़ाया जा सकता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गया इंटरनेशनल हवाई अड्डे से 16 अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट होंगी. अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटों की आवाजाही से बोधगया में विभिन्न देशों जैसे स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, चीन, रूस, ताइवान, पोलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, डेनमार्क, कनाडा, हांगकांग, जर्मनी, भूटान, इसराइल, नेपाल, ब्राजील, थाईलैंड, कोरिया, जापान, बांग्लादेश, वियतनाम, श्रीलंका समेत कई बौद्ध देशों और गैर बौद्ध देशों से श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं.








