डेस्क- रतन टाटा पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. कई दिनों से बीमार चल रहे रतन टाटा ने 86 साल में अंतिम सांस ली. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ा. रतन टाटा का जाना देश के लिए बड़ी क्षति है. बॉलीवुड, राजनीति, खेल समेत हर सेक्टर के लोगो ने रतन के निधन पर शोक व्यक्त किया है.
रतन टाटा की खास दोस्त रहीं एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने रतन को याद कर उन्हें अंतिम विदाई दी है. सिमी लिखती हैं- वो कहते हैं तुम चले गए, तुम्हारे जाने के नुकसान की भरपाई करना मुश्किल होगा, मेरे दोस्त को फेरवेल। सिमी अपने दोस्त रतन की हंबल पर्सनैलिटी और सादगी से बेहद प्रभावित रहा करती थीं.
बता दें कि बॉलीवुड गलियारों में एक वक्त एक्ट्रेस सिमी का नाम रतन टाटा से जोड़ा जाता था. उनके अफेयर की अटकलें थीं. एक इंटरव्यू में सिमी ने इशारों में रतन संग अपने रिश्ते का हिंट भी दिया था. रतन और सिमी की लव स्टोरी अधूरी रही.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
टाइम्स ऑफ इंडिया संग बातचीत में उन्होंने कहा था- रतन और मेरा रिश्ता बहुत पुराना है. वो परफेक्शन हैं. पैसा कभी उनका ड्राइविंग फोर्स नहीं था. वो इंडिया में इतना रिलैक्स्ड नहीं रहते, जितना विदेश में रहा करते हैं. रतन टाटा सिमी के टॉक शो में भी नजर आए थे.








