पटना- पूर्णिया रेंज के आईजी IPS शिवदीप लांडे ने कुछ दिन पहले अपने इस्तीफे की घोषणा की थी. सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है बल्कि उनका ट्रांसफर कर पटना बुला लिया है. अब उनकी जगह 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश राठी को पूर्णिया रेंज का आईजी नियुक्त किया गया है.
नौकरी से इस्तीफा देने की घोषणा करने वाले आईजी शिवदीप लांडे को अब पुलिस ट्रेनिंग का आईजी बना दिया गया है. इस संबंध में गृह विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है.
दरअसल, बिहार पुलिस के ‘सुपरकॉप’ और ‘सिंघम’ जैसे नामों से मशहूर शिवदीप लांडे ने कुछ दिनों पहले भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा देने का फैसला किया था. उनके इस फैसले से कई लोग हैरान रह गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ऐसी भी चर्चा शुरू हो गई थी कि शिवदीप लांडे राजनीति में एंट्री करना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने इसे सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि व निजी कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं और बिहार में रहकर ही काम करना चाहते हैं.
हालांकि सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया और अब उनका तबादला पटना कर दिया गया है, जहां उन्हें आईजी ट्रेनिंग नियुक्त किया गया है.








