डेस्क- मुजफ्फरपुर में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. यह फैक्ट्री क्लीनिक का बोर्ड लगाकर संचालित की जा रही थी.छापेमार कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने मौके से भारी मात्रा में स्प्रिट तैयार शराब, अर्द्ध निर्मित शराब, विभिन्न प्रकार का विदेशी शराब के ब्रांड का बोतल, पैकेट, रैपर, ढक्कन, मुहर, बॉटलिंग मशीन, पैकेजिंग मशीन, वाटर प्लांट जब्त किया है.
गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान धीरज कुमार रूप में की गई है. जिससे पूछताछ की जा रही है. साथ ही अन्य शराब धंधेबाजों की भी पहचान की जा रही है. पुलिस ने गोदाम को सील कर बंद कर दिया है.
पुलिस ने बताया कि जिले के सदर थाना क्षेत्र के डुमरी -लदौरा रोड स्थित एक मकान में बाहर डॉक्टर की क्लीनिक का बोर्ड लगाकर चल रही शराब फैक्ट्री का भंडाफोड किया गया है. दूसरे राज्यों से स्प्रिट मंगाकर बड़े पैमाने पर विदेशी शराब का निर्माण किया जा रहा था. इसके बाद शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के धंधेबाजों को सप्लाई की जा रही थी. पिछले कई महीनों से यह धंधा चल रहा था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








