यूपी- अमेठी के शिवरतनगंज इलाके में पति-पत्नी और दो बेटियों की गोली मारकर हत्या के मुख्य आरोपी चंदन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है. मृतका पूनम भारती की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि चंदन वर्मा लगातार बेटी को परेशान कर रहा था.
18 अगस्त को दर्ज कराए मुकदमे के बाद वह बेटी पूनम के साथ-साथ मां, बाप और सुनील को भी धमका रहा था. कहता था कि सुलह कर लो, नहीं तो मैं कुछ भी कर दूंगा. चंदन बेटी को गंदी फोटो भेजता था और ब्लैकमेल कर परेशान करता था.
वहीं, जानकारी मिल रही है कि आरोपी चंदन वर्मा ने स्टेटस में लिख रखा था कि ‘पांच लोग मरने जा रहे हैं, मैं जल्द ही आपको दिखाऊंगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि वारदात को अंजाम देने के बाद चंदन वर्मा खुद को भी गोली से उड़ाना चाहता था. संभवत: इसीलिए उसने 5 लोगों की हत्या की बात अपने स्टेटस पर लिखी थी. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








