यूपी- अमेठी जिले के शिवरतनगंज इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई. मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं. इस जघन्य हत्याकांड की जांच में जहां पुलिस जुटी हुई है वहीं राजनीति भी गरमा गई है.
अमेठी में दलित परिवार के चार सदस्यों की हत्या के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से बातचीत की है. उन्होंने पीड़ितों को न्याय दिलाने और दोषियों को सजा दिलाने का वादा किया, साथ ही हरसंभव सहायता और मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया. सोनिया गांधी ने भी परिवार को सांत्वना भेजी. अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने पीड़ित पिता की राहुल गांधी से बात कराई.
राहुल गांधी ने इस घटना पर पहले भी अमेठी सांसद से चर्चा की थी और कहा था कि वह पीड़ित दलितों के साथ हैं. उन्होंने सांसद से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले, और अगर ऐसा न हो सका तो वे स्वयं वहां जाएंगे. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी अमेठी और रायबरेली का दौरा करेंगे और पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








