डेस्क- गोविंदा के बाद सुपरस्टार रजनीकांत भी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं. रजनीकांत को पेट में दर्द की शिकायत के बाद चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां पता चला कि उन्हें हार्ट से जुड़ी एक छोटी सी समस्या है.इसका ट्रीटमेंट बिना किसी सर्जरी के एक प्रोसीजर से संभव था, जिसके लिए सोमवार को रजनीकांत हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे.
अपोलो हॉस्पिटल चेन्नई ने रजनीकांत की सेहत को लेकर, मंगलवार को एक मेडिकल बुलेटिन जारी किया था. इसमें बताया गया, ‘मिस्टर रजनीकांत को अपोलो हॉस्पिटल, ग्रीम्स रोड में 30 सितंबर 2024 को भर्ती करवाया गया था. उन्हें दिल से जाने वाली मेन ब्लड वेसल में सूजन थी, जिसे ट्रांस कैथेटर के जरिए, नॉन-सर्जिकल मेथड से ट्रीट किया गया है.
डॉक्टर सतीश ने अयोटा में स्टेंट लगाकर सूजन को पूरी तरह सील कर दिया है. हम उनके शुभचिंतकों और फैन्स को बताना चाहेंगे कि प्रोसीजर वैसा ही हुआ जैसा प्लान किया गया था. रजनीकांत अब स्टेबल हैं और स्वस्थ हैं. वो दो दिन में घर पहुंच जाएंगे.’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








