झारखण्ड- झारखंड के साहिबगंज में असामाजिक तत्वों ने विस्फोटक लगाकर रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया है। जिसके बाद इस रूट पर ट्रेनो का परिचालन बाधित हो गया है। गनीमत की बात रही कि ब्लास्ट के दौरान कोई ट्रेन इस ट्रैक पर नहीं थी, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने साहिबगंज के बरहेट थाना क्षेत्र के रांगा घुट्टू गांव के पास इस वारदात को अंजाम दिया है। धमाका इतना जोरदार था कि रेलवे ट्रैक का हिस्सा काफी दूर जाकर गिरा।
ब्लास्ट के बाद रेलवे ट्रैक का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर रेलवे पुलिस और रेल अधिकारियों के अलावा झारखंड पुलिस की टीम भी पहुंची है और छानबीन जारी है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








