डेस्क- अभिनेता गोविंदा इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं. मंगलवार को अपनी ही रिवाल्वरसे गोली चलने से गोविंदा घायल हो गए. फैंस और उनके चाहने वाले लगातार उनकी सेहत के लिए दुआ कर रहे हैं.
इस बीच खबर है कि गोविंदा की बेटी टीना उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए महाकाल मंदिर में महामृत्युंजय जाप करवाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह मंदिर परिसर के 51 ब्राह्मणों ने अभिनेता के जल्द ही ठीक होने के लिए महामृत्युंजय का जाप किया। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में ही नहीं, बल्कि उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर में भी एक्टर के ठीक होने के लिए पूजा-अर्चना की गई।
बता दें कि गोविंदा को मंगलवार को मुंबई के जुहू में स्थित क्रिटिकेयर एशिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उन्हें तकरीबन 24 घंटे तक ICU में डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा की हेल्थ का जायजा देते हुए बताया कि उन्हें 4 अक्टूबर को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








