पटना- प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज बुधवार को आधिकारिक तौर पर अस्तित्व में आ गई है. प्रशांत किशोर के इस कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसे देख प्रशांत काफी प्रसन्न नजर आए. मौके पर प्रशांत किशोर ने सभी से जय बिहार का नारा लगवाया और कहा कि इतनी जोर से बोलिए कि कोई आपको और आपके बच्चों को बिहारी ना कहे.
प्रशांत किशोर ने कहा कि हर बार बिहार के लोग जाति, धर्म और क्षेत्र देखकर वोट करते आ रहे हैं लेकिन अब उन्हें वोट अपने बच्चों के भविष्य को देखकर करना है. इसी लिए उन्होंने बिहार में जन सुराज अभियान चलाया.
उन्होंने लालू यादव और नरेंद्र मोदी पर तंज भी कसा और कहा कि मोदी जी ने 5 किलो अनाज के नाम पर बोट लेकर 4 किलो अनाज दे रहे हैं कि नहीं. वहीं लालू जी के बारे भी उन्होंने कहा कि उनके समर्थक ये कहते हैं कि लालू ने ही गरीबों को बोलने का हक दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रशांत किशोर ने कहां की बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं चाहिए. 4 लाख 61 हजार करोड़ रु बिहार के लोगों ने बैंक में जमा किया. लेकिन बैंक वाले बिहार के लोगों को 1 लाख 61 हजार करोड़ रु लोन के रूप में मिला. बाकी के 3 लाख करोड़ रु गुजरात और तमिलनाडु में निवेश करता है. उसे रोकने की जरूरत है.








