पटना- बिहार के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति है. बावजूद इसके स्कूलों को बंद रखने के कोई निर्देश नहीं दिए गए थे. लिहाजा विद्यालयों में तैनात शिक्षक कमर भर पानी में घुसकर स्कूल जाने को मजबूर हैं.
ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स खुद को शिक्षक बताते हुए हाथ में चप्पल, सिर पर मूल्यांकन की कॉपी लेकर अपने विद्यालय की ओर कमर भर पानी में घुसकर जा रहा था. पूछने पर वो डरते हुए कहता है कि पता नहीं आगे क्या होगा? हमें मोबाइल से अपनी हाजिरी बनानी है. सरकार ने बाढ़ में भी छुट्टी नहीं दी है.
इस वीडियो में मौजूद एक शख्स ने कहा कि हम तिकेश्वर जा रहे हैं. मूल्यांकन कार्य के लिए. बीआरसी से प्रगति पत्रक रिसीव किये हैं. वहीं बीआरसी जा रहे हैं मूल्यांकन कार्य चल रहा है. भर कमर से ज्यादा पानी होने का अनुमान है. देखिए आगे नाव मिलता है कि नहीं मिलता है? जाने क्या होगा? विद्यालय पहुंच पाएंगे कि जान से जाएंगे, कहना मुश्किल है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बहरहाल, वीडियो इलाके में तेजी से वायरल हो रहा है. इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.








