पटना- बिहार में लगातार हो रही भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बन रही है. पहले से ही गंगा और उसकी सहायक नदियां उफान पर है. गंगा खतरे के निशान को पार कर चुकी है. बागमती नदी में भी लगातार जलस्तर में वृद्धि हो रही है.
शनिवार को कोसी बराज से पानी छोड़ा गया था वह आज उग्र रूप लेते हुए सहरसा पहुंच गया. सहरसा में निचले इलाके में बाढ़ का पानी घुस गया है. इस वजह से जिले के चार प्रखण्ड नवहट्टा, महिषी, सिमरीबख्तियारपुर, सलखुआ के कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घुस गया. लोग पलायन के लिए मजबूर हो गए.
नवहट्टा प्रखण्ड की 07 पंचायत डरहार, हांटी, बकुनिया, नौला आदि के लोग प्रशासन के अलर्ट के बाद पूर्वी तटबंध पर शरण लेने पहुंच गए. जो अंदर फंसे हैं, वो किसी तरह निकलने के प्रयास में जुटे है. इस बीच पलायन करने वाले बाढ़ पीड़ितों का आक्रोश था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा किसी तरह की सुविधा प्रदान नहीं की जा रही है. घर में रखा सारा समान नष्ट हो गया. सब कुछ डूब गया. अब भोजन के लिए हमलोग मोहताज हो गए हैं.
किसी तरह छोटे बच्चे, मवेशी आदि को लेकर निकाल रहे हैं. जिला प्रशासन की तरफ से कोई सुविधा मुहैया नहीं करायी जा रही है. यहां न कोई संसद आ रहा है और न ही विधायक। हमलोगों को देखने वाला कोई नहीं है. मीडिया आते हैं, पर सरकार कहां है








