पटना- मशहूर अभिनेता और आसनसोल से टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने बीजेपी को सिर्फ जुमलेबाजी करनेवाली पार्टी बताया है. साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने विधानसभा चुनाव में इंडी गठबंधन की जीत का भी दावा किया.
भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग जो कहते हैं वो करते नहीं हैं और फिर से जनता के बीच वोट मांगने चले जाते हैं. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर हो या हरियाणा, महाराष्ट्र हो या झारखंड सभी जगह इंडिया ब्लॉक का परचम लहराएगा. क्योंकि जनता इनके बारे में समझ चुकी है कि ये सिर्फ वायदे करते हैं लेकिन उस वायदे को पूरा नहीं करते हैं.
वहीं, पश्चिम बंगाल में बिहारी छात्रों के साथ हुई मारपीट की घटना को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बंगाली के बाद दूसरी आबादी बिहारी की है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों के साथ इस तरह की घटना वहां नहीं होती है.पता नहीं कैसे सिलीगुड़ी में बिहार के छात्र के साथ इस तरह दुर्व्यवहार किया गया लेकिन जब हम समझे तो तुरंत हमने अपनी बात कही और पश्चिम बंगाल की सरकार ने उस पर एक्शन लिया है.








