दुमका- दुमका पुलिस ने नकली शराब बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मौके से 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में शराब जब्त किया है. जानकारी के मुताबिक यह शराब बिहार में खपाने की तैयारी थी.
दुमका एसपी खेरवार ने बताया कि शनिवार 28 सितंबर शाम के 7 बजे गुप्त सूचना मिली की काठीकुण्ड थाना के पास घनघोर जंगल में मुरगुज्जा गांव के पास मंगला देहरी के घर में कुछ लोग अवैध शराब बना रहे हैं.
इस मामले की जांच करने के लिए पुलिस ने रात 8:30 बजे गांव पहुंच कर चिन्हित घर के पास पहुंचे और देखा कि एक छोटी सफेद रंग की गाड़ी पुलिस को आता देख तेजी से भाग रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके बाद पुलिस ने घर की घेराबंदी करते हुए छापामारी की और मौके से एक व्यक्ति को पकड़ा. पकड़े गए आरोपी ने नाम पूछने पर अपना नाम मंगला देहरी बताया.
पुलिस को मंगला देहरी के घर से नकली शराब की बोत्तलें, विभिन्न शराब के ब्राण्ड का स्टीकर, ढक्कन, होलोग्राम, दो सिन्टेक्स, स्त्रीट का जारकींग अन्य शराब बनाने की सामाग्री को भारी मात्रा में जब्त किया गया है.








