रांची- रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के थड़पखाना स्थित एक धार्मिक स्थल के पास रविवार को प्रतिबंधित मांस मिलने का मामला आया है. इसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क को जाम कर दिया.
बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक स्थल के पास एक बोरा में बंद कर प्रतिबंधित मांस को फेंक दिया गया. जैसे-जैसे लोगों को इसकी जानकारी हुई, लोग मौके पर जुटने लगे और देखते ही लोगों ने सड़क जाम कर दिया.
आक्रोशित लोग मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. हंगामा बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है. साथ ही मामले की जांच कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








