डेस्क- बिहार में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक बेटे ने पिता का ऋण चुकाने के लिए 15 लाख का सोना रंगदारी में माँगा है. आरोपी ने सरकारी कर्मचारी को वाट्सअप कॉल कर 15 लाख रुपये के गोल्ड की मांग की. नहीं देने पर भाई की हत्या की धमकी दे डाली. मामला बिहार के रोहतास जिले का है.
बताया जाता है कि सासाराम के बैजला के रहने वाले मनीष कुमार चेनारी प्रखंड में लेखपाल पद पर तैनात हैं. उन्हें व्हाट्सएप पर एक कॉल आया कि 10 दिनों के अंदर 15 लाख रुपए का सोना खरीद कर बताई गयी जगह पर छुपा कर रख दें, नहीं तो उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी. परेशान मनीष ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर अनुसंधान शुरू किया.
पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई और करगहर थाना इलाके के रहनेवाले आरोपी को दबोचा. आरोपी का नाम जयकुमार है. उसने स्वीकार किया कि उसने कर्ज को लेकर रंगदारी में कैश नहीं बल्कि सोने की डिमांड की थी. इसके बाद उसने व्हाट्सएप कॉल को भी डिलीट कर दिया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जयकुमार का कहना है कि उसके पिता ने काफी कर्ज ले रखा था, ऐसे में देनदार प्रतिदिन उनके घर आकर उन लोगों को परेशान करते हैं. इससे बचने के लिए उसने यह रास्ता अपनाया.








