यूपी- यूपी के बांदा में 12वीं की छात्रा ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. hसूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच शुरू कर दी है.
वहीं, मृतक के परिजनों ने स्कूल टीचर पर फीस के लिए परेशान करने, परीक्षा में न बैठने देने और अपमानित करने का आरोप लगाया है. मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है.
जानकारी अनुसार, 12वीं की छात्रा शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ती थी. उसने शुक्रवार को घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पिता कुंवर सिंह ने आरोप लगाया कि बेटी की परीक्षाएं चल रही थीं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
स्कूल का एक टीचर फीस को लेकर उसे परेशान करता था. पिता ने यह भी आरोप लगाया कि टीचर ने बेटी को परीक्षा भी नहीं देने दिया, जिससे तंग आकर बेटी ने आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
स्कूल टीचर ने बताया कि छात्रा कभी स्कूल नहीं आई. अप्रैल के बाद अब परीक्षा देने आई है. स्कूल प्रशासन से मिले निर्देश के बाद उसे फीस के लिए नियमित स्कूल आने को कहा गया था. क्योंकि कई महीनों की फीस बकाया थी. परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं. छात्रा के साथ ऐसा कुछ नहीं किया गया. बहरहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है.








