रांची- पूर्व CM और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि झारखंड में अगर कोई सबसे ज्यादा कोई प्रभावित हुए हैं तो वो हमारे आदिवासी समाज के लोग हैं.
आदिवासी मुख्यमंत्री होते हुए भी सबसे ज्यादा आदिवासियों की जमीन और आदिवासियों की इज्जत लूटी गयी है. सरकार ने 1000 करोड़ का खनन घोटाला किया है. साथ ही सेना की जमीन को भी लूट खाया, हेमंत सरकार ने झारखंड को लूट और झूठ के सिवाय कुछ नहीं दिया है.
बाबूलाल मरांडी शनिवार को पोड़ैयाहाट मैदान में आयोजित परिवर्तन सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बंग्लादेशी घुसपैठियों के कारण झारखंड की डेमोग्राफी बदल रही है. अगर यही हाल रहा तो आगामी दिनों में आदिवासियों के लिए खतरा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बाबूलाल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो बंग्लादेशी घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर निकाला जायेगा.








