पटना- दुर्गा पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए राज्य पुलिस मुख्यालय की ओर शुक्रवार को पुलिसकर्मियों के लिए आदेश जारी किया गया है जिसके अनुसार, 5 से 16 अक्टूबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द रहेंगी.
बिहार पुलिस मुख्यालय विधि-व्यवस्था प्रभाग की ओर से यह पत्र महानिदेशक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, महानिदेशक (प्रशिक्षण), अपर पुलिस महानिदेशक, रेलवे/अपराध अनुसंधान विभाग/ विशेष शाखा/आर्थिक अपराध इकाई, सभी क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षक (रेलवे सहित) पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) को लिखा गया है. हालांकि विशेष परिस्थिति में छूट मिल सकती है.
दरअसल, तीन अक्टूबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है. ऐसे में दुर्गा पूजा के मौके पर बिहार भर में मेले का आयोजन होता है.लोग पूजा-पंडाल और मूर्ति देखने के लिए बड़ी संख्या में आते हैं. लिहाजा, विधि व्यवस्था और पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए ये आदेश जारी किया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








