पटना- जीतनराम मांझी और लालू परिवार जाति को लेकर आमने-सामने आ गये हैं. दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गयी है. दोनों और से तीखे बयान आ रहे हैं.
दरअसल, जीतन राम मांझी को तेजस्वी ने ‘जीतनराम शर्मा’ कह दिया था और सारा विवाद वहीं से शुरू हुआ. खुद को ‘जीतनराम शर्मा’ कहे जाने पर मांझी भड़क गए और लालू यादव पर तीखे प्रहार किये.
जीतनराम मांझी ने कहा कि लालू यादव की जाति यादव नहीं है. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बेहद ही तल्ख लहजे में कहा कि मुझे जीतनराम शर्मा कहने वाले तेजस्वी यादव को अपने पिता से पूछना चाहिए कि वो किसके जन्मे हैं. सच तो ये है कि लालू की यादव नहीं, बल्कि गड़रिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जाति को लेकर उठाए गए मांझी के सवाल पर अब लालू यादव भड़कते नजर आये. उन्होंने भी मांझी की जाति को लेकर सवाल उठाये. पत्रकारों ने जब लालू से इस बारे में पूछा तो उन्होंने करारा जवाब देते हुए पूछा कि ‘ऊ मुसहर हैं क्या?’
वहीं, लालू की बेटी मीसा भारती ने भी जीतनराम मांझी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री आजकल सभी लोगों को जाति का प्रमाण पत्र बांट रहे हैं. ऐसा लगता है कि अब हम सब को मांझी से पूछकर ही कास्ट सर्टिफिकेट बनवाना होगा.








