समस्तीपुर- बिहार के समस्तीपुर में शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए. वहीं दो पुलिसकर्मियों को बंधक भी बना लिया गया.
जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम गुप्त सूचना के आधार पर छतौना गांव में एक होटल पर छापेमारी करने पहुंची. पुलिस को जानकारी मिली थी कि इस होटल में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है.
जैसे ही पुलिस ने छापेमारी की तो होटल संचालक और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद होने लगा. देखते ही देखते मारपीट होने लगी. इस बीच गांव के अन्य लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हमले में एक महिला सिपाही समेत पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं दो पुलिसकर्मियों को गांववालों ने बंधक बना लिया. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना और उत्पाद विभाग की पुलिस टीम अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंची और बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों को मुक्त कराया.
घायलों को इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हमले में शामिल तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








