बिहार- बिहार के कई जिले इन दिनों बाढ़ की चपेट में हैं. इसी कड़ी में मुंगेर भी है जहां बरियारपुर में गंगा विकराल हो रही है. हालात ये हैं कि बरियारपुर-रतनपुर रेलवे ट्रैक को बाढ़ के पानी ने छू लिया. इसके बाद रेलवे ने ट्रेनों के आवागमन को बंद कर दिया है.
रेल प्रशासन ने जमालपुर-भागलपुर रेल खंड को फिलहाल बंद करते हुए कई गाड़ियां को या तो कैंसिल कर दिया. कई महत्वपूर्ण गाड़ियों का रूट परिवर्तन कर दिया है.
रेलवे की और से बताया गया है कि जमालपुर-भागलपुर रेल खंड स्थित बरियारपुर-रतनपुर-सुल्तानगंज स्टेशन के बीच रेल पुल संख्या 195 के गार्डर के पास गंगा का पानी पहुंच गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जमालपुर-सुल्तानगंज रेल खंड के बीच कई जगह पर बाढ़ का पानी रेलवे ट्रैक को अब छूने की स्थिति में है. लिहाजा सुरक्षा की दृष्टि से जमालपुर और सुल्तानगंज रेल खंड को फिलहाल बंद करते हुए कई गाड़ियां को या तो कैंसिल कर दिया. वहीं, कुछ का मार्ग परिवर्तन किया है.








