डेस्क- उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले की उभरती हुई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से नेपाल के एक होटल में गैंगरेप और मार-पीट का मामला सामने आया है. गैंगरेप के आरोप में 6 युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है.
जानकारी अनुसार, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवती नेपाल घूमने गई थी. इस दौरान वह एक होटल में रुकी. इस दौरान 4 भारतीय और होटल में मौजूद 2 नेपाली युवकों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म करना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई.
इस दौरान युवती ने शोर मचाया, तो होटल संचालक ने नेपाल पुलिस को बुला लिया. जांच के बाद पुलिस ने भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की शिकायत पर 4 भारतीय और 2 नेपाली युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पकड़े गए युवकों में तीन युवक अफरोज (36), सालू खान (27), अतर रजा (31) महाराजगंज जिले का रहने वाला हैं, चौथा युवक बदलू खान (27) गोरखपुर का रहने वाला है. इसके अलावा नेपाल के ओम सतिया गांव पालिका चार का रहने वाला शाहरुख तेली (32) और अकबर खान (25) शामिल हैं.








