रांची- जेएसएससी परीक्षा खत्म होने के साथ ही राज्य भर में इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया है. लेकिन रविवार को फिर से इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया जायेगा. यह सेवा सुबह 7.00 बजे से बंद कर दी जायेगी और दिन के 3.00 बजे के बाद ही इंटरनेट सेवा बहाल की जायेगी.
बता दें कि परीक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया. सरकार की और से शुक्रवार को मोबाइल कंपनियों को पत्र लिख कर परीक्षा के दौरान इंटरनेट सेवा को बंद करने का निर्देश दिया गया था.
इंटरनेट सेवा बंद होने की वजह से झारखंड में जन जीवन प्रभावित रहा. ऑनलाइन काम करने वालों को दिक्कत हुई. वहीं सोशल मीडिया पर सक्रिय लोग दिन भर निराश दिखे. जिन घरों में स्मार्ट टीवी लगा है, उन घरों के बच्चे परेशान रहे. शहरी क्षेत्र में लोगों को आने जाने में भी परेशानी हुई. क्योंकि तमाम तरह के कैब इंटरनेट पर ही बुक होते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार और बाइक राइड की बुकिंग लोग नहीं कर सके. परीक्षा देने वालों को भी परेशानी झेलनी पड़ी. इंटरनेट सेवा बंद होने का असर जोमेटो, स्विगी पर भी पड़ा. नेट बहाल होने के बाद भी कई घंटों तक ऑनलाइन खाना ऑर्डर नहीं हो पा रहा था…








