
गया- गया में जेडीयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के एपी कॉलोनी स्थित आवास पर गुरुवार की सुबह से NIA की टीम छापेमारी कर रही है. दर्जनों की संख्या में गया जिला पुलिस और एसएसबी के जवान को घर के बाहर तैनात किया गया है.
एनआईए की छापेमारी के दौरान मनोरमा देवी के आवास से करोड़ों कैश की बरामदगी गई है. दो बड़े बक्से में रुपए भर गए. NIA के अधिकारियों को नोट गिनने के लिए बैंक से मशीन मंगवानी पड़ी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
एनआईए की टीम किसी कनेक्शन के मामले में जेडीयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के घर पर छापेमारी की है. इस संबंध में कोई भी अधिकारी कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रहे हैं. पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी और घर के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है.
वहीं, मिली जानकारी के अनुसार मनोरमा देवी के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई नक्सली गतिविधियों से तार जुड़े होने के सुराग मिलने के बाद की गई है. इस मामले में पुलिस ने 7 अगस्त 2023 को केस दर्ज किया था जिसके बाद इस केस को एनआईए ने अपने पास ले लिया था. सितंबर 2023 में फिर से इस मामले में केस दर्ज किया गया था.
बता दें कि मनोरमा देवी के पति बिंदेश्वरी यादव जिला पार्षद अध्यक्ष रहे हैं. उनका निधन हो चुका है. उनके खिलाफ नक्सल गतिविधियों में लिप्त होने का केस दर्ज किया गया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नक्सलियों को कारतूस सप्लाई करने के आरोप में बिंदेश्वरी यादव को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए देशद्रोह का केस दर्ज किया था. जांच पड़ताल के दौरान उनकी गाड़ी से कारतूस बरामद किया गया था.
वहीं, मनोरमा देवी का बड़ा बेटा रॉकी यादव चर्चित रोडरेज गोली कांड का मुख्य आरोपी रहा है. हालांकि, हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में उसे बरी कर दिया था.








