बिहार- सीतामढ़ी में जेडीयू की महिला जिलाध्यक्ष के साथ हैवानियत हुई है। चोरी का आरोप लगाकर महिला के साथ न सिर्फ मारपीट की गई बल्कि चप्पल की माला पहनाकर उसे सड़क पर घुमाया गया। दरिंदगी का एक वीडियो सोशल मीडाया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पीड़ित महिला का नाम कामिनी पटेल बताया जा रहा है. इस घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल महिला बेहोश हैं और इस वक्त बोलने की हालत में नहीं है।
इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महकमें में हड़कंप मच गया है। पीड़ित महिला की पिटाई क्यों की गई है यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








