पटना- चर्चित IPS शिवदीप लांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सोशल मीडिया पर उन्होंने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि पिछले 18 वर्षो से सरकारी पद पर अपनी सेवा प्रदान करने के बाद आज मैंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है.
शिवदीप लांडे ने आगे कहा कि इन सभी वर्षो में मैंने बिहार को खुद से और अपने परिवार से भी ऊपर माना है. अगर मेरे बतौर सरकारी सेवक के कार्यकाल में कोई त्रुटि हुई हो तो मैं उसके लिए क्षमाप्रार्थी हूं. मैंने आज भारतीय पुलिस सर्विस से त्यागपत्र दिया है परन्तु मैं बिहार में ही रहूंगा और आगे भी बिहार मेरी कर्मभूमि रहेगी. जय हिन्द.
बता दें कि 2006 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी शिवदीप लांडे महाराष्ट्र के मूल निवासी हैं. कुछ दिनों के लिए वे अपने राज्य भी गए थे फिर बिहार वापस आ गए, जहां आने के बाद उन्हें कई स्थानों पर पोस्टिंग मिली.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं इस्तीफा देने के बावजूद बिहार में रहने की बात कहकर उन्होंने कयासों के बाजार को गर्म कर दिया है. इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं. शिवदीप लांडे की पूरे बिहार में बड़ी फैन फॉलोइंग है. ऐसे में कयास लग रहे हैं कि अगला कदम उनका राजनीति में हो सकता है.








