पटना- राजधानी पटना में एक इंटर की छात्रा ने उफनती नदी में छलांग लगा दी। घटना गौरीचक थाना क्षेत्र के पुनपुन नदी की है। छात्रा की पहचान सोमर पासवान की 18 वर्षीय बेटी इंदु कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
बताया जा रहा है कि इंदु किसी बात को लेकर परिवार के लोगों से नाराज थी और इंदु ने पुल से अचानक पुनपुन नदी में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। लड़की को बचाने के लिए वहां मौजूद युवक ने भी उफनती नदी में छलांग लगा दी लेकर उसे नहीं बचा सका और वह पानी के तेज बहाव में बह गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गौरीचक थाने की पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी एसडीआरएफ की टीम को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम लड़की को नदी में तलाश कर रही है लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








