रांची- झारखंड के कई हिस्सों में पिछले चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है और लोग अपने घरों में कैद हो गए है.
मंगलवार दोपहर तक चांडिल डैम का जलस्तर 182.35 मीटर पहुंच गया था. जिसको देखते हुए विभाग डैम के 13 रेडियल गेट में से 12 रेडियल को खोल दिया. डैम के गेट खोले जाने से करीब 20 गांव इसकी चपेट में आ गए हैं.
ईचागढ़, पातकुम, कालीचामदा, कुम्हारी, उदाटांड़, ओड़िया, अंडा, मैंसाड़ा, बागसाई, लेप्सोडीह, बाबुचामदा, कारकीडीह, दुलमी, दयापुर, झापागोड़ा, बनगोड़ा, लावा, काशीपुर समेत दर्जनों घरों में डैम का पानी घुस गया. वही ईचागढ़-सिल्ली मार्ग व ईचागढ़ मुख्य मार्ग जलमग्न हो गया. इसके साथ ही आदि कई गांव में डैम का पानी घुस गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
डैम का पानी घुसने से मजबूरन ग्रामीण घर के सामानों के साथ सुरक्षित जगह की तलाश में निकल पड़े. ईचागढ़ मुख्य सड़क पर करीब तीन फीट से उपर पानी बहने लगा है. उसी जलमग्न सड़क से जान जोखिम में डालकर लोग नाव, टीयुव के सहारे मोटरसाइकिल, साइकिल व चार पहिया बाहन से दिनभर आवाजाही करते रहे.








