रांची- पीएम मोदी झारखंड दौरे पर पहुंचे थे. वे सुबह सबसे पहले रांची एयरपोर्ट पर पहुंचे. रांची से पीएम मोदी को जमशेदपुर जाना था, जहां उन्हें वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन और कई सारी योजनाओं की सौगात देनी थी.
लेकिन मौसम खराब होने की वजह से वे हवाई मार्ग से जमशेदपुर नहीं जा सके. इसके बाद पीएम मोदी ने रांची से ही सभी योजनाओं का शिलान्यास किया.
रांची से पीएम मोदी सड़क मार्ग के जरिए जमशेदपुर पहुंचे. जमशेदपुर के गोपाल मैदान में पीएम की जनसभा आयोजित की गई थी. पीएम ने गोपाल मैदान में जनसभा को संबोधित किया. इसके बाद वे फिर रांची लौट आए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रांची में रवाना होने से पहले सीएम हेमंत सोरेन पीएम मोदी से मिलने पहुंचे. सीएम हेमंत ने बड़े गर्मजोशी के साथ पीएम का स्वागत किया. सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम को शॉल और भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की.








