गोपालगंज- गोपालगंज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां चोरी के आरोपी युवक को तालिबानी सजा दी गई है. लोगों ने युवक को पकड़ कर उसकी उंगली काट दी. मामला गोपालगंज के कसाई मोहल्ले की है.
जख्मी युवक की पहचान सुभाष गोश्वामी के रूप में हुई है. युवक ने बताया कि, ”11 सितंबर को अन्य साथियों के साथ सिवान जिले के कसाई मोहल्ले में एक व्यक्ति के यहां से गांजा चुराने गया था. इसी दौरान हमने रुपए की गड्डी देख ली थी. हालांकि रुपए नहीं चुराए. गांजा चुराने के बाद वह उसे बाजार में बेच दिया.”
इसके बाद युवक दूसरे दिन 12 सितंबर को फिर उसी घर में पैसे चुराने के लिए पहुंच गया. तभी घर के सदस्य उसे देख लिया और उसे पकड़ कर मारपीट की. इसके बाद मांस काटने वाला ठेहा पर हाथ रखकर चार उंगली काट दी. कलाई के कुछ हिस्से को भी काटकर जख्मी कर दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना के बाद सुभाष किसी तरह अपना घर पहुंचा और बेहोश हो गया. बेहोशी की हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. शुक्रवार को उसे उसके घर भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक के परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है. इसलिए गांजा चोरी कर बेचा करता था.
उंगली कट जाने से इलाज के लिए भी पैसे नहीं है. फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है. हालांकि इस मामले में पुलिस में कोई आवेदन नहीं दिया गया है. जानकारी के अनुसार पुलिस इस घटना की जानकारी मिलने के बाद छानबीन कर रही है.








