पटना- पटना के अगम कुआं थाना क्षेत्र स्थित विजयनगर रोड में गुप्ता इंटरप्राइजेज पेपर मिल में अचानक आग लग गई. इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गई हैं.
मौके पर कर्मी के साथ अधिकारी भी मौजूद हैं और लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. जिला अग्निशमन के एक अधिकारी ने बताया कि लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. हालांकि अभी आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
एहतियातन इलाके की बिजली कटवा दी गई है. आग लगने से इलाके में काफी घुआं फैला हुआ है. जिसके कारण अग्निशमन विभाग के कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








