पटना- बिहार की घूसखोर महिला अधिकारी के खिलाफ विभाग ने सख्त एक्शन लिया है। घूसखोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके बाद एक्शन लेते हुए सस्पेंड कर दिया गया है. महिला सीओ सारण के तरैया अंचल में तैनात थी।
दरअसल, सारण के तरैया अंचल कार्यालय में तैनात महिला अंचलाधिकारी श्रेया मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में सीओ किसी व्यक्ति से रिश्वत के तौर पर रुपए लेती नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर घूसखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद विभाग की खूब फजीहत हुई थी।
मीडिया में खबर आने के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने संज्ञान लिया था और जांच कराने की बात कही थी। विभागीय जांच में वीडियो और महिला सीओ पर रिश्वत लेने का आरोप सही पाया गया है। रिश्वत लेते हुए महिला सीओ का वीडियो सही पाए जाने के बाद विभाग ने उसे सस्पेंड कर दिया है और तरैया अंचल से वापस पटना बुला लिया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








