पटना- पटना में एक युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर गंगा में छलांग लगा दी. घटना के बाद पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र के पिरदमरिया घाट का है. यहां 28 साल के अमित कुमार यादव नाम के युवक ने पहले फेसबुक पर लाइव किया. इसके बाद गंगा नदी में छलांग लगा दी. अमित ने फेसबुक लाइव में इस कदम के लिए अपने पिता, भाई और प्रेमिका को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है.
वीडियो में युवक ने कई लोगों के नाम लिए और प्रॉपर्टी में हिस्से जैसी बातों का भी जिक्र किया. इसी के साथ पिता और भाई पर मारपीट का आरोप लगाया है. इसी के के साथ एक महिला पर परेशान किए जाने का भी आरोप लगाया. वीडियो में युवक कहता है कि गंगा मइया मुझे बुला रही हैं. ठीक है, जा रहे हैं गाइज. इसके बाद वह छलांग लगा देता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अमित के पिता बैजू प्रसाद यादव इस घटना के बाद से सदमे में हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि हाल ही में अमित मानसिक तनाव से गुजर रहा था. वह डिप्रेशन में आ गया था. परिवार के अन्य सदस्यों ने भी युवक की मानसिक स्थिति के बारे में बताया है. किसी को ये अनुमान नहीं था कि वो ऐसा कदम उठा सकता है.
पुलिस यह समझने की कोशिश कर रही है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया और इसके पीछे क्या वजह थी. पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे वीडियो को शेयर न करें.








