पटना- बिहार में अक्सर सियासी उलटफेर को लेकर अटकलें चलती रहती हैं. एक बार फिर से सियासी उलटफेर को लेकर अटकलबाजियां तेज हो गई है. इस बीच लालू यादव ने भी नीतीश कुमार के महागठबंधन में फिर से शामिल होने को लेकर पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया है. लालू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को नहीं आना है तो न आएं, ठीक ही है.
पत्रकारों के सवाल का जबाव देते हुए लालू ने कहा कि नीतीश कुमार इधर नहीं आना है तो न आएं, ठीक ही है. इससे पहले तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार के लिए इधर के सभी दरवाजे बंद होने की बात कही थी.
बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव पटना से मुंबई जाने के दौरान तेजस्वी यादव की संवाद यात्रा के बारे में प्रेस को जानकारी दे रहे थे. तेजस्वी यादव 10 सितंबर से संवाद कार्यक्रम शुरू कर है. इस यात्रा के दौरान वह प्रदेश में सभी जिलों में जाकर आरजेडी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनसे 17 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों की भी चर्चा करेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
संवाद कार्यक्रम शुरू करने से एक दिन पहले तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को लेकर कहा था कि जब उनलोगों को महागठबंधन में आने की तड़प उठती है तो पैर पकड़ लेते हैं. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.
इधर, आरजेडी के कुछ नेता बिहार में बड़े सियासी फेरबदल का भी दावा कर रहे थे. कहा तो यहां तक जा रहा था कि कैबिनेट विस्तार के बाद सरकार तक गिर सकती है. ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले भारी उलटफेर को लेकर फिर से नीतीश कुमार के पाला बदलने की अटकलबाजियां शुरू हो गई है.








