पटना- सारण से एक हैरान करनेवाली खबर आई है जहां एक झोलाछाप डॉक्टर ने यूट्यूब पर देखकर कर एक युवक के पथरी का ऑपरेशन कर दिया जिससे युवक की जान चली गई.
मृत किशोर की पहचान जिले के मढ़ौरा थाना अंतर्गत भुवालपुर गांव निवासी चंदन साह के 15 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार उर्फ गोलू के रूप में की गई है. इस घटना के बाद जहां परिजनों में कोहराम मच हुआ है.
मिली जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान मौजूद किशोर के पिता और नाना ने बताया कि गणपति सेवा सदन के झोलाछाप चिकित्सक अजीत कुमार पुरी के द्वारा ऑपरेशन किया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वह ऑपरेशन के दौरान बार-बार मोबाइल में यूट्यूब खोलकर देख रहे थे. ऑपरेशन के बाद जब दर्द बढ़ने लगा तब शिकायत पर खुद किशोर को एंबुलेंस से पटना के लिए लेकर रवाना हो गए लेकिन रास्ते में मौत के बाद सभी लोग फरार हो गए.
वहीं घटना की सूचना पाकर गड़खा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा दिया और पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है.








