डेस्क- कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने रेसलर बजरंग पुनिया और विनेश फोगट पर जमकर निशाना साधा है. बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि, ‘मैं बेटियों का गुनहगार नहीं हूं, बेटियों का कोई गुनहगार है तो वह बजरंग और विनेश है और यह स्क्रिप्ट लिखी भूपेंद्र हुड्डा ने, वो जिम्मेदार है. इन्होंने कुश्ती की गतिविधि को लगभग पौने दो साल तक कुश्ती की गतिविधि को लगभग ठप कर दिया.’
विनेश फोगाट पर तीखा हमला करते हुए बृजभूषण सिंह ने कहा, ‘क्या ये सच नहीं है कि एशियन गेम्स में बजरंग बिना ट्रायल के गए थे. आप कुश्ती जीतकर के नहीं गई थीं, आप चीटिंग करके गई थीं, जूनियर खिलाड़ियों का हक मारकर गई थीं, भगवान ने वहीं सजा दी है आपको. ‘
वहीं, विनेश और बजरंग के कांग्रेस में शामिल होने पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने कुश्ती में बहुत नाम कमाया है, लेकिन कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनका नाम खत्म हो जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि ये पहलवान राजनीति को आसान समझते हैं, लेकिन बीजेपी का कोई भी उम्मीदवार उन्हें हरियाणा की किसी भी सीट से हरा सकता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान बृजभूषण ने एक बार फिर यह दोहराया कि उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप और विरोध प्रदर्शन कांग्रेस की साजिश थे.








