पटना- बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को बिहार पहुंच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री कल यानी 6 सितंबर को पटना पहुंचेंगे। दो दिवसीय दौरे के दौरान जेपी नड्डा राजधानी पटना समेत अन्य जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री के बिहार आगमन को लेकर आवश्यक तैयारिया पूरी कर ली गई है।
मिली जानकारी अनुसार, पटना पहुंचने के बाद वह स्टेट गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन 7 सितंबर को सुबह 9 बजे पटना के स्टेट गेस्ट हाउस से पटना साहिब के लिए रवाना होंगे। सुबह 09:30 बजे वह पटना साहिब पहुंचेंगे और 09:45 में पटना साहिब से निकल जाएंगे। सुबह 11 बजे जेपी नड्डा पीएमसीएच जाएंगे और फिर वहां से पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पटना एयरपोर्ट से दरभंगा जाएंगे। दरभंगा में बन रहे नए एम्स का निरीक्षण करेंगे। दरभंगा से तीन बजे मुजफ्फरपुर जाएंगे। शाम 05:50 बजे वह मुजफ्फरपुर से पटना स्थित स्टेट गेस्ट हाउस जाएंगे और 7:30 बजे पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








