डेस्क- बुधवार को बीजेपी ने हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. इसमें 17 विधायकों और 8 मंत्रियों को दोबारा टिकट दी गयी. पार्टी ने 8 महिलाओं को भी इस बार चुनावी मैदान में उतारा है.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल की जगह कुरुक्षेत्र के लाडवा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को बादली और अनिल विज को अंबाला कैंट से उम्मीदवार बनाया गया है.
लिस्ट जारी होने के बाद नाराजगी का दौर शुरू हो चुका है. टिकट बंटवारे के बाद कई नेता नाराज हो गए हैं, इनमें से एक नाम कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का है. उन्होंने गुरूवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि रानियां से टिकट कटने की वजह से उन्होंने यह फैसला लिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि है कि वह किसी भी स्थिति में रानियां विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी ने मुझे डबवाली से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था, लेकिन मैंने स्वीकार नहीं किया. उन्होंने कहा कि रोड शो के माध्यम से मैं शक्ति प्रदर्शन करूंगा. भले ही किसी दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ू या निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरूं, लेकिन चुनाव जरूर लड़ूंगा.








