रांची- 03 सितंबर को सीएम हेमंत सोरेन ने नई दिल्ली में नए झारखंड भवन का उद्घाटन किया. इस दौरान वहां पर झारखंड की कला और संस्कृति की झलक देखने को मिली. उद्घाटन कार्यक्रम में मांदर और नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक गीतों के साथ कलाकारों ने नृत्य किया. इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने भी कलाकारों का साथ दिया और उनके साथ मंच पर थिरके.
इस मामले में बीजेपी आक्रामक है. बीजेपी नेताओं ने एक तरफ अभ्यर्थियों की मौत और दूसरी तरफ सीएम के कार्यक्रम को जोड़ा है. बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए सरकार पर इस मुद्दे को लेकर हमला बोलते हुए कई गंभीर सवाल पूछे.
बीजेपी ने पूछा कि-
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
1. इतनी जल्दबाजी किस बात की थी कि 10 किलोमीटर दौड़ के लिए सिर्फ 15 दिन का वक्त दिया गया.
2. भर्ती के लिए उमस भरे गर्म मौसम का चुनाव क्यों किया गया?
3. अपनी नाकामी छिपाने के लिए युवाओं को नशेड़ी क्यों कह रही सरकार?
4. उन परिजनों को कौन संभालेगा जिन्होंने अपने चिराग को खो दिया?
बता दें कि झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा 22 अगस्त से झारखंड के 7 केंद्रों पर चल रही है. प्रतियोगिता में अब तक 12 अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है. इन मौतों को लेकर बीजेपी लगातार सरकार पर हमले बोल रही है.








