यूपी- यूपी के हापुड़ में लोन नहीं चुका पाने की वजह से एक दंपति ने बेटी के संग खुदकुशी कर ली. रिपोर्ट के मुताबिक बैंक के लोन रिकवरी एजेंट उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे जिससे परिवार आहत था और तीनों ने जानलेवा कदम उठा लिया.एक ही परिवार में तीन लोगों की मौत से इलाके में मातम पसरा हुआ है.
मृतकों के नाम संजीव राणा (48) पत्नी प्रेमवती (45) बेटी पायल (18) है. परिवार में दो नाबालिग बेटे भी हैं. पुलिस ने बताया कि कुछ समय पहले, उन्होंने अपने बच्चों की शिक्षा के लिए एक निजी बैंक से लगभग 5 लाख रुपये का लोन लिया था.
पुलिस ने बताया कि जब दंपत्ति ने जहर खाया तो उनके बेटे घर पर नहीं थे. ग्रामीणों ने तीनों को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उनकी मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि परिवार ने निजी बैंक से लोन लिया था. निजी बैंक के एजेंट कर्ज चुकाने के लिए परिवार को लगातार परेशान कर रहे थे. 31 अगस्त की रात पांच रिकवरी एजेंट राणा के घर पहुंचे और परिवार को धमकी दी थी. जिसके बाद उन्होंने ये जानलेवा कदम उठा लिया.








