नालंदा- नालंदा में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मार दी. जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश में बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. युवक को गोली गर्दन में लगी है,जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
फिलहाल जख़्मी व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ लाया गया. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.
घायल युवक की पहचान पटना जिले के भदौर थाना क्षेत्र खजरार गांव निवासी विश्वनाथ यादव के 30 वर्षीय पुत्र संटू कुमार के रूप में हुई है. घटना के संबंध में घायल व्यक्ति ने बताया कि वह वेना थाना क्षेत्र के धमौली पुल के पास खड़ा था. बिहारशरीफ मुख्यालय ड्यूटी जाने के लिए खड़ा था. तभी उसपर हमला किया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पीड़ित ने बताया कि गोली मारने वाला आरोपी गांव का ही है. वहीं, घटना के संबंध में सदर डीएसपी- 2 संजय कुमार जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वेना थाना क्षेत्र बिरनामा गांव में रहता है, जिसे सुबह बिहारशरीफ जाने के क्रम में धमौली चौक के पास बाइक सवार 4-5 व्यक्ति द्वारा गोली मार दी गई है. आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.








